AMN. देश में इस समय मॉनसून सक्रिय है, एक-दो राज्य बारिश के कारण बाढ़ का सामना कर रहे हैं। लेकिन कई राज्य ऐसे भी हैं जो बारिश का इंतजार कर रहे हैं. जहां जून में मानसून प्रवेश कर जाता था, वहीं इस बार मानसून आसपास भी नहीं है। बताया जा रहा है कि अगले दो दिनों के अंदर मॉनसून की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज (झारखंड) और मोतिहारी (बिहार) से होकर गुजर रही है. मौसम विभाग ने अगले 15 घंटों के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है.
राजस्थान में भीषण गर्मी
जून माह में इस समय तक राजस्थान में मानसून प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार अत्यधिक गर्मी पड़ रही है। दिन में तेज धूप और शाम को उमस के साथ गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अपडेट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कुछ और हिस्सों में मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
बारिश हो सकती है
2 से 5 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान के कई और जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. राज्य के कोटा और उदयपुर संभाग में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ बारिश का दौर अगले 3 से 4 दिन तक जारी रहने की संभावना है. आज जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. बीकानेर संभाग में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
pc-up.ptcnews.tv
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


