AMN. देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है.
पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद राहुल गांधी ने एएएक्स के जरिए कहा कि वोट चोरी से कभी सीटें चोरी हो जाती हैं तो कभी पूरी सरकार. लोकसभा में भाजपा के 240 सांसदों में से लगभग हर छठा सांसद वोट चुराकर जीता है। पहचानना मुश्किल नहीं है – क्या हमें उन्हें बीजेपी की भाषा में “घुसपैठिए” कहना चाहिए? और हरियाणा? वहां तो पूरी सरकार ही “घुसपैठिया” है.
राहुल गांधी ने इस संबंध में आगे कहा कि जो लोग संस्थाओं को अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को विकृत करते हैं – वे स्वयं “रिमोट नियंत्रित” हैं। उनका असली डर सच्चाई से है. क्योंकि निष्पक्ष चुनाव होने पर भी आज वे 140 के आसपास भी नहीं जीत सकते।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


