जयपुर. उदयपुर में समीक्षा बैठक में गोगुंदा से बीजेपी विधायक प्रताप गमेती द्वारा आंगनबाड़ियों में मिलने वाले पोषाहार पर चिंता जताने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है.
इसी संबंध में आज एक्स के माध्यम से गहलोत ने कहा कि राजस्थान की बीजेपी सरकार में क्या चल रहा है? सरकार के दावों की पोल आज सत्ता पक्ष के विधायक ही खोल रहे हैं. उदयपुर में समीक्षा बैठक में गोगुन्दा से भाजपा विधायक प्रताप गमेती का यह बयान कि ”आंगनबाड़ी का पोषाहार जानवर भी नहीं खाते” बेहद परेशान करने वाला है। खासकर आदिवासी इलाकों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ ऐसा खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
एक तरफ योजनाओं के कार्यान्वयन में भारी देरी और दूसरी तरफ निर्दोष लोगों की कीमत पर भ्रष्टाचार? डिप्टी सीएम दीया कुमारी को उनके अपनों ने ही आईना दिखाया है. भाजपा सरकार विज्ञापनों और बैठकों से आगे बढ़कर इन गरीब बच्चों की सुध कब लेगी? क्या इस भ्रष्टाचार की कभी जांच होगी या आदिवासियों के अधिकारों पर भ्रष्टाचार यूं ही जारी रहेगा?
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


