AMN./strong>. देश में एक बार फिर विमान हादसा हुआ है. अब झारखंड में एक विमान हादसा हुआ है. इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि यह विमान झारखंड से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जा रहा था. इसी दौरान चतरा में चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया. विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई. रेडबर्ड कंपनी की यह बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एक एयर एंबुलेंस थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान ने सोमवार शाम 7.11 बजे रांची से उड़ान भरी थी, 7.34 बजे विमान से संपर्क टूट गया. इसके बाद विमान झारखंड के चतरा जिले के सामरिया के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि इस एयर एंबुलेंस का इस्तेमाल एक मरीज के लिए किया गया था.
लातेहार जिले के चंदवा निवासी मरीज संजय कुमार (41) को 65 फीसदी जलने के बाद बेहतर इलाज के लिए उनके परिजन दिल्ली ले जा रहे थे. आपको बता दें कि इससे पहले गुजराज में भी भयानक विमान हादसा हुआ था. इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई.
‘पीसी:हिन्दुस्तान
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


