जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राजस्थान की जनता को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। इसके लिए पीएम मोदी राजस्थान का दौरा करने वाले हैं. वे 21 अप्रैल को बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है.
सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि मुझे यह जानकारी देते हुए बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, हम सभी के मार्गदर्शक यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल 2026 को पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन के लिए वीरधारा राजस्थान आ रहे हैं.
सीएम भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में आगे लिखा कि यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने के लिए ‘भाग्य रेखा’ साबित होगी. प्रधानमंत्री का राजस्थान की समस्त जनता हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करती है।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


