AMN. मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बीच मुलाकात हुई. पद्म पुरस्कारों के ठीक बाद हुई इस मुलाकात के बाद कई तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल हो सकता है.
मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है
इससे पहले मंगलवार को केरल बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार में मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी ने भी कुरियन को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा. वहीं, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, जिनका राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया था, को भी भाजपा ने दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है।
कुछ मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी
रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में कुछ केंद्रीय मंत्रियों को उनके गृह राज्यों में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. उनकी नियुक्ति के साथ ही कैबिनेट में जल्द फेरबदल की अटकलें भी तेज हो गई हैं.
pc-news18
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


