जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राजस्थान आ रहे हैं. वे शनिवार को आमेर जिले के कायड़ विश्राम स्थली पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी के अजमेर दौरे से पहले उन्हें पत्र लिखा है. इस पत्र के जरिए गहलोत ने पीएम मोदी को 2023 के चुनाव में चित्तौड़गढ़ से किया गया वादा याद दिलाया है.
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आज एक्स पर पीएम मोदी को लिखी अपनी चिट्ठी शेयर कर बड़ी बात कही है. अजमेर पहुंचने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनका वादा याद दिलाया और जनहित में राजस्थान में बंद/रुकी हुई परियोजनाओं और योजनाओं को फिर से शुरू करने का अनुरोध किया.
आपको बता दें कि पीएम मोदी के अजमेर दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. जिला पुलिस ने शहर में 12 घंटे का ट्रैफिक डायवर्जन किया है। शनिवार सुबह 6 बजे से भारी वाहनों को किसी भी दिशा से अजमेर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
2023 के चुनाव में चित्तौड़गढ़ से प्रधानमंत्री श्री @नरेंद्र मोदी वादा किया था कि भाजपा सरकार आने पर कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाएं बंद नहीं की जाएंगी, लेकिन आज धरातल पर स्थिति विपरीत है।
अजमेर आने से पहले प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनका वादा याद दिलाया और… pic.twitter.com/y2g9cd2d1y
– अशोक गहलोत (@ashokgehlot51) 27 फ़रवरी 2026
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


