जयपुर. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज जयपुर हवाई अड्डे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार, हवाई अड्डों पर विकास कार्यों, कनेक्टिविटी उड़ानों सहित राज्य में नागरिक उड्डयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
इसकी जानकारी खुद सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की गरिमामय उपस्थिति में उन्होंने जयपुर हवाई अड्डे पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार, हवाई अड्डों पर विकास कार्यों, कनेक्टिविटी उड़ानों सहित राज्य में नागरिक उड्डयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की.
इस संबंध में उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सोच के अनुरूप राज्य के हर क्षेत्र को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ना हमारा संकल्प है, ताकि आम लोगों को यात्रा में आसानी हो और राज्य में पर्यटन और निवेश को नई गति मिले. इससे पहले सीएम भजनलाल ने जयपुर एयरपोर्ट पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


