जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. गहलोत ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में बड़ा बयान दिया.
एक्स के माध्यम से गहलोत ने कहा कि आज का दिन राजस्थान में लोकतंत्र के लिए एक काला अध्याय है जिसने भाजपा को बेनकाब कर दिया है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार ने प्रशासन का दुरुपयोग कर मतदाता सूची में धांधली की जो साजिश रची है, वह शर्मनाक है। एसआईआर प्रक्रिया के अंतिम दिन एक सोची समझी साजिश के तहत ईआरओ के माध्यम से बीएलओ पर कांग्रेस विचारधारा वाले मतदाताओं का नाम हटाने का दबाव डाला गया।
यहां तक कि बीएलओ को फॉर्म-7 भी पहले से डाटा भरकर दे दिया गया, जो निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सीधा हमला है। कई जगहों पर जब प्रशासनिक अधिकारियों और बीएलओ ने इस लोकतंत्र की हत्या में शामिल होने से इनकार कर दिया तो सत्ता पक्ष के लोगों ने उन्हें तबादले की धमकी दी. ऐसा दुस्साहस करके भाजपा ने जनता और लोकतंत्र का अपमान किया है।’ ऐसा कुत्सित प्रयास मेरे विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा में भी हो चुका है। मैंने राज्य चुनाव आयुक्त नवीन महाजन से फोन पर बात कर उन्हें इस संबंध में जानकारी दी और तत्काल कार्रवाई की मांग की.
संवैधानिक मर्यादा का पालन करें, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि मैं उन अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी देना चाहता हूं जो बीजेपी के दबाव में संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वक्त बदलते देर नहीं लगती. सरकारें आएंगी-जाएंगी, लेकिन अगर आप नियमों के खिलाफ काम करेंगे तो कानून के दायरे में आपकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी और सख्त कार्रवाई होगी। संवैधानिक मर्यादा का पालन करें, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


