सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलान

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलान
सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलान

AMN. पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है. बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम पद के लिए सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा की. इसके बाद उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को गले लगाया.

बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर अमित शाह भी शामिल हुए. सुवेंदु अधिकारी शनिवार सुबह 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे.

आपको बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 294 में से 207 सीटों पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. इसके साथ ही यहां पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है. सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर से ममता बनर्जी को हराया था.

PC:ndia.com
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)सुवेंदु अधिकारी(टी)नए मुख्यमंत्री(टी)पश्चिम बंगाल(टी)हिंदी समाचार(टी)राजनीतिक समाचार(टी)हिंदी समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *