ट्रंप के टैरिफ फैसले पर तेलंगाना सीएम की दो-टोक, भारत में भी खुलेंगे अमेरिकी संस्थानों के द्वार!
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लगाए गए भारी टैरिफ (शुल्क) के फैसले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस फैसले का केवल भारतीय अर्थव्यवस्था पर ही नहीं, बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ेगा।
सीएम रेड्डी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “यह सिर्फ हमारी अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाला नहीं है, बल्कि यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी झकझोर देगा। अगर वे भारतीयों को वीजा और दाखिले से मना करते हैं, तो उनके सभी शैक्षणिक संस्थान और अन्य प्रतिष्ठान भारत में अपने परिसर स्थापित करने के लिए मजबूर होंगे।” उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप की अचानक और मनमानी घोषणाओं की शैली लंबे समय तक टिकने वाली नहीं है।
रेड्डी ने परोक्ष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए कहा, “तेलंगाना में भी एक ‘ट्रंप’ था, लेकिन लोगों ने उन्हें हटा दिया। जो भी मनमाने ढंग से शासन चलाता है, वह ‘ट्रंप’ ही है। ‘ट्रंप’ की यह मनमानी शैली लंबे समय तक नहीं चलेगी।”
अपने संबोधन में, सीएम रेड्डी ने तेलंगाना के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘भारत फ्यूचर सिटी’ का भी जिक्र किया, जिसे वैश्विक मानकों के अनुरूप देश के सबसे उन्नत शहरी केंद्रों में से एक के रूप में विकसित किया जा रहा है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


