दिवाली 2025: मिट्टी जैसे भूरे और सिंदूरी लाल रंग से पाएं घर को ट्रेंडी और सुकून भरा लुक

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
दिवाली 2025: मिट्टी जैसे भूरे और सिंदूरी लाल रंग से पाएं घर को ट्रेंडी और सुकून भरा लुक
Diwali 2025 Decor: इस दिवाली सुकून भरे इन दो रंगों से घर को सजाएं, मिलेगी ट्रेंडी वाइब | Earthy Browns or Kumkum Reds The Colour Story Defining Diwali 2025 Decor

दिवाली 2025 सजावट: हर साल दिवाली एक नई रौनक और नए ट्रेंड्स के साथ आती है। कभी बालकनियों में लटकती फेयरी लाइट्स दिखती थीं, तो कभी नियॉन रंग की सजावट का चलन था। लेकिन दिवाली 2025 में सजावट का फोकस फिर से रंगों की ओर लौट आया है। ये सिर्फ देखने में सुंदर नहीं, बल्कि हर रंग के पीछे एक भाव और उद्देश्य भी है।

इस बार लोग अपने घरों को दो तरह के मूड में सजा रहे हैं। कुमकुम लाल, जो जोश, उमंग और उत्सव का रंग है। दूसरा मिट्टी जैसे भूरे और बेज रंग, जो सादगी, शांति और सुकून का प्रतीक है। इस बार यही दो तरह के रंगों से सजे घर सबसे अलग नजर आ रहे हैं।

लाल रंग की वापसी – जोशीला और भव्य
लाल रंग हमेशा से भारतीय त्योहारों में खास रहा है। लेकिन इस बार यह थोड़ा परिष्कृत और सुंदर रूप में लौटा है। अब यह रंग सस्ते प्लास्टिक की सजावट नहीं, बल्कि वेलवेट फैब्रिक, ब्रश्ड गोल्ड ट्रिमिंग्स और गेंदे की माला के साथ दिख रहा है। लकड़ी के फर्नीचर या संगमरमर फर्श वाले घरों में लाल रंग की सजावट तुरंत एक शाही एहसास दे सकती है। जैसे- एक सिंदूरी उर्ली, एक लाल रंग का टेबल रनर, या ब्रोकेड की पट्टी से सजी सजावट। अगर आपके घर में दिवाली पर मेहमानों की भीड़ होती है, म्यूजिक, हंसी और ज़ोरदार सेलिब्रेशन होता है तो लाल रंग एक दम परफेक्ट चॉइस है।

मिट्टी के रंग- सिंपल, शांत और क्लासिक
दूसरी ओर कई लोग अब टेराकोटा, अखरोट, पीच और रेत जैसे प्राकृतिक रंगों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह रंग शोर-शराबे की जगह शांति और सादगी को प्राथमिकता देते हैं। इन घरों में सजावट बहुत नरम और सोच-समझकर चुनी गई होती है। जैसे कि हाथ से बने दीये, हल्के कुशन, लिनेन कपड़े और मध्यम रोशनी वाली मोमबत्तियां। इसके लिए आप वुडेनस्ट्रीट को चुन सकते हैं। यह स्टाइल उन लोगों के लिए है जो दिवाली को ध्यान, पूजा और आत्मिक सुकून के साथ मनाना चाहते हैं।

दोनों रंगों का संतुलन – सबसे खास ट्रेंड
सबसे खूबसूरत घर वे हैं जो लाल और मिट्टी के रंगों का संतुलन बनाते हैं। जैसे- बेज रंग के सोफे पर लाल थ्रो रखना, गेंदे के फूलों के साथ टेराकोटा के गमले सजाना, या लकड़ी के मंदिर की पृष्ठभूमि में गहरा लाल रंग इस्तेमाल करना। इस तरह आप लाल की रौनक को भी ला सकते हैं, और मिट्टी के रंगों की शांति को भी बनाए रख सकते हैं।

आपका घर, आपकी दिवाली
इस साल की दिवाली सजावट का असली मकसद दिखावा नहीं, बल्कि भावना और पहचान है। आप जो रंग चुनते हैं, वे इस बात को दर्शाते हैं कि आप त्योहार को कैसे महसूस करना चाहते हैं। चाहे आप लाल के जोश को चुनें या बेज की शांति को या फिर दोनों का मिश्रण बस इतना याद रखें कि आपका घर वही कहानी कहे, जो आपके दिल में है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *