छोले-भटूरे का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ ही जाता है। यह इतने टेस्टी होते है कि मुंह में घुलेते ही स्वाद आ जाता है। अब हर कोई बाहर जैसे छोले भटूरे घर में जरुर ट्राई करता है, लेकिन रेस्तरांजैसे भटूरे बिल्कुल भी नहीं बनते हैं। अक्सर भटूरे बनाते समय या तो ये सख्त हो जाते हैं या फिर पिचके-पिचके बन जाते हैं। जब हम बाजार जाते हैं तो हलवाई की दुकान पर फूले-फूले भटूरे जरुर खाते हैं। लेकिन घर पर भटूरे फूले बनाना झंझट का काम बन जाता है। अगर आप भी घर पर एकदम गुब्बारे जैसे फूले-फूले भटूरे बनाना चाहते हैं, तो एक बार इन टिप्स को जरुर फॉलो करें। हलवाई जैसा फूला और मुलायम भटूरा बनाने के लिए सबसे जरूरी होता है सही तरीके से आटा तैयार करना। अक्सर लोग भटूरे को फुलाने के लिए मैदे में दही और बेकिंग पाउडर तो मिला देते हैं, लेकिन सामग्री का सही संतुलन न होने की वजह से भटूरे अच्छे से नहीं फूलते और चपटे रह जाते हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि आपके भटूरे बिल्कुल बाजार जैसे सॉफ्ट और फ्लफी बनें, तो आटा गूंथते समय दो खास बातों का ध्यान जरूर रखें।
सूजी और उबले आलू का इस्तेमाल
वैसे तो लोग भटूरे बनाने के लिए मैदा का इस्तेमाल करते हैं। अब ऐसे में भटूरे कभी-कभी खिंचे-खिंचे या चपटे रह जाते हैं। अगर आप भी हलवाई जैसा टेक्सचर पाना चाहते हैं, तो मैदा गूंथते समय उसमें थोड़ी बारीक सूजी और उबला हुआ आलू जरुर मिलाएं। ऐसा करने से भटूरा एकदम फूले-फूले बनेंगे। क्योंकि सूजी भटूरे में कुरकुरापन देती है और उसे ज्यादा देर तक फूला हुआ रखने में मदद करती है, वहीं उबला आलू भटूरे के अंदर नमी बनाए रखता है।
गुनगुने पानी और चीनी का इस्तेमाल
ज्यादातर लोग भटूरे का आटा गूंथते समय दही का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी फूले हुए भटूरे नहीं बनते। अब आप फूले हुए भटूरे बनाने के लिए पानी और चीनी का घोल इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले आटा गूंथने से पहले थोड़े से गुनगुने पानी में एक चम्मच चीनी घोल लें। क्योंकि खमीर उठाने की प्रक्रिया को तेज करती हैं और भटूरों को तलते समय एक खूबसूरत सुनहरा रंग भी दे सकते हैं। इसी पानी के साथ दही और तेल का इस्तेमाल करें। आटे को ज्यादा सख्त भी न गूंथे, इसे थोड़ा नरम और लचीला रखें।
भटूरे बनाने का सही तरीका
– सबसे पहले आप एक परात में जरुरत के हिसाबह से मैदा लें। इसके बाद इसमें ऊपर बताई दोनों से एक तारीको जरुर अपनाएं।
– अब गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें।
– फिर आटे को 5-7 मिनट तक हथेलियों से मसलें और पटक-पटक कर गूंथे।
– आटे के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर गीले कपड़े से 2 से 3 घंटे के लिए ढककर रख दें।
– अब भटूरे तलने के लिए तेल को तब तक गर्म करें, जब तक धुआं न निकले।
– जब भटूरा तेल में डालें, तो इसे कलछी से हल्का सा दबाएं, वह तुरंत गुब्बारे की तरह फूल जाएगा।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


