AMN. अच्छे स्वास्थ्य के लिए किडनी का ठीक से काम करना भी जरूरी है। अगर किडनी ठीक से काम नहीं करेगी तो हमें कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आज हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप अपनी किडनी को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, किडनी की अच्छी सेहत के लिए दिन भर में पर्याप्त पानी पीना चाहिए। पानी किडनी से विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मदद करता है। हालाँकि, पूरे दिन में केवल 2.5-3 लीटर पानी ही पीना चाहिए। ज्यादा पानी भी सेहत के लिए हानिकारक होता है. वहीं, नमक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
ज्यादा नमक का सेवन कई तरह से नुकसानदायक होता है. यह किडनी के लिए ‘धीमे जहर’ के समान है, इसलिए रोजाना आहार में 5 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए। किडनी की अच्छी सेहत के लिए आपको इन बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


