स्पोर्ट्स डेस्क. कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो (101) और मोमिनुल हक (91) की शानदार पारियों के दम पर बांग्लादेश पाकिस्तान के खिलाफ आज से मीरपुर में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बड़े स्कोर की ओर बढ़ गया है.
खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने पहले दिन चार विकेट खोकर 277 रन बना लिए हैं। मुश्फिकुर रहीम 33 रन और लिटन दास 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शान मसूद ने शुक्रवार सुबह टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. एक समय बांग्लादेश ने अपने दो विकेट सिर्फ 31 रन पर खो दिए थे.
इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो और मोमिनुल हक ने कमान संभाली. शांतो ने 130 गेंदों पर 101 रन बनाए. उन्होंने 12 चौके और दो छक्के लगाए. मोमिनुल हक अपना शतक बनाने से चूक गए. शान्तो का पाकिस्तान के खिलाफ यह पहला टेस्ट शतक है. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 9 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


