मैदान पर कदम रखते ही वैभव सूर्यवंशी ने रनों का ऐसा तूफान खड़ा किया कि विपक्षी गेंदबाज पस्त नजर आए। उन्होंने महज 36 गेंदों में अपना तूफानी शतक पूरा किया और कुल 84 गेंदों की पारी में 15 छक्कों व 16 चौकों की बौछार करते हुए 190 रन कूट डाले। वैभव अपने ऐतिहासिक दोहरे शतक की ओर मजबूती से बढ़ रहे थे, लेकिन 27वें ओवर की चौथी गेंद पर उनकी इस लाजवाब पारी का अंत हो गया।
बल्लेबाजी का यह प्रचंड प्रहार यहीं नहीं थमा; कप्तान सकिबुल गनी ने महज 40 गेंदों पर 12 छक्के और 10 चौके जड़ते हुए नाबाद 128 रनों की विध्वंसक पारी खेली। वहीं, आयुष ने भी हाथ खोलते हुए 56 गेंदों में 8 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 116 रन ठोक दिए। इसके अलावा पीयूष सिंह ने 66 गेंदों पर 77 और मंगल महरोर ने 43 गेंदों पर 33 रनों का अहम योगदान दिया। इन धमाकेदार पारियों के दम पर बिहार ने 6 विकेट खोकर 574 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

