FIFA वर्ल्ड कप: अमेरिका अगले दौर में पहुंचा, हार से ऑस्ट्रेलिया की राह हुई मुश्किल

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
FIFA वर्ल्ड कप: अमेरिका अगले दौर में पहुंचा, हार से ऑस्ट्रेलिया की राह हुई मुश्किल
FIFA वर्ल्ड कप: अमेरिका अगले दौर में पहुंचा, हार से ऑस्ट्रेलिया की राह हुई मुश्किल

स्पोर्ट्स डेस्क. मेजबान अमेरिका ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी से टूर्नामेंट के अगले राउंड यानी ‘राउंड ऑफ 32’ में अपनी जगह पक्की कर ली है. उसने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है. सिएटल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में अमेरिकी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. खेल के 11वें मिनट में अमेरिका ने पहला गोल कर बढ़त बना ली. संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए, फोलारिन बालोगुन ने स्कोर करने के लिए एक कम क्रॉस पास दिया।

इस दौरान गेंद को रोकने और दूर धकेलने की कोशिश में ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर कैमरून बर्गेस से बड़ी गलती हो गई. इससे गेंद सीधे उनके ही गोल पोस्ट में जा घुसी. पहले हाफ की समाप्ति से ठीक पहले अमेरिका ने गोल कर अपनी बढ़त दोगुनी कर दी.

मैच के 43वें मिनट में एलेक्स फ्रीमैन ने डी-बॉक्स के अंदर से शानदार हेडर लगाया और गेंद को सीधे गोल पोस्ट में भेजकर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी. इसके बाद दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ। अमेरिका ने यह मैच आसानी से जीत लिया.

अमेरिका को लगातार दूसरी जीत मिली

ग्रुप डी में अमेरिका की यह लगातार दूसरी जीत है. लगातार दो जीत के साथ वह अगले दौर में पहुंच गया है. विश्व कप के इतिहास में यह दूसरी बार है जब अमेरिकी टीम ने लगातार दो जीत के साथ अपना सफर शुरू किया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की इस हार ने उसकी अगले दौर में प्रवेश की राह मुश्किल कर दी है.

PC:bhaskarhindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)फीफा वर्ल्ड कप(टी)यूएसए(टी)ऑस्ट्रेलिया(टी)हिंदी समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *