AMN. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। यहां कार्यक्रम दोपहर 03.45 बजे शुरू होगा. इसके बाद 23वीं किस्त में पीएम मोदी किसानों को बड़ा तोहफा देंगे.
इस अवसर पर पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से 2,000 रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी. किस्त का लाभ देश के 9.44 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को मिलेगा. किस्त का पैसा डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में जमा किया जाएगा। किसान किस्त की रकम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
केंद्र सरकार योजना की 22 किस्तें पहले ही जारी कर चुकी है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह सहायता उन्हें हर चार महीने के अंतराल पर 2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


