IND vs NZ: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, संगकारा को छोड़ा पीछे

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
IND vs NZ: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, संगकारा को छोड़ा पीछे
IND vs NZ: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, संगकारा को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली (93 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने साल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है. वडोदरा के बीसीए में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

विराट कोहली ने अपनी 93 रनों की पारी के दौरान 91 गेंदों का सामना किया और 8 चौके और 1 छक्का लगाया. इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. इस पारी के दौरान उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. उन्होंने अपनी पारी के दौरान अपने 28 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किये.

विराट कोहली ने सबसे कम पारियों में 28000 रन पूरे किए. उन्होंने अब तक कुल 624 अंतरराष्ट्रीय पारियां खेली हैं. जबकि सचिन तेंदुलकर ने 644 पारियों में अपने 28000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किये थे.

इस मामले में कुमार संगकारा पीछे रह गए

वहीं, विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व महान विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है. विराट कोहली के अब 28068 रन हो गए हैं. संगकारा ने अपने करियर में 28016 रन बनाए थे. तेंदुलकर 34357 रन बनाकर इस सूची में पहले स्थान पर हैं. मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 300 रन बनाए. जवाब में भारत ने छह विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *