IND vs SL: मानव सुथार टेस्ट क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
IND vs SL: मानव सुथार टेस्ट क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने
IND vs SL: मानव सुथार टेस्ट क्रिकेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने

स्पोर्ट्स डेस्क. स्पिन गेंदबाज मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान श्रीलंका को 165 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही शुबमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

372 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 206 रनों पर ढेर हो गई. मानव सुथार ने भी अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर इतिहास रच दिया है. राजस्थान के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार अपने पहले घरेलू और पहले विदेशी टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले भारत के पहले स्पिनर और कुल मिलाकर दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इस 24 वर्षीय स्पिनर ने 6 जून 2026 को मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट लेकर शानदार शुरुआत की.

इसके बाद सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए अपने पहले विदेशी टेस्ट में भी गेंद से कहर बरपाया. इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 21.4 ओवर में 76 रन देकर चार विकेट लिए. दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 55 रन दिए और 6 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इस तरह मैच में उनके नाम कुल 10 विकेट रहे.

मोहम्मद निसार ने पहली बार ऐसा किया

इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद निसार ने 1932-33 में ऐसा किया था. निसार ने 25 जून 1932 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में पहली पारी में 93 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके बाद उन्होंने भारत में खेले गए अपने पहले टेस्ट में भी इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट लिए।

पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *