जो रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रचा नया इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
जो रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रचा नया इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने
जो रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रचा नया इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने

स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान इंग्लैंड ने 8 विकेट खोकर 366 रन बना लिए हैं और पहली पारी में अब तक पाकिस्तान पर 195 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.

इससे पहले उसने पाकिस्तान को 171 रन पर आउट कर दिया था. उनके पास अभी भी दो विकेट बाकी हैं. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पहली पारी में अर्धशतक जड़कर अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. पारी के दौरान उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अपने 3000 रन पूरे किए. वह इस टूर्नामेंट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में रूट ने 112 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 66 रन बनाए. इसके साथ ही रूट ने सचिन तेंदुलकर के खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. जो रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान अब तक 34 मैचों की 63 पारियों में 50.4 की औसत से 3024 रन बनाए हैं. पूर्व इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने 40 मैचों की 71 पारियों में 32.56 की औसत से 2182 रन बनाए।

विराट कोहली ने बतौर कप्तान इतने रन बनाए हैं

श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कप्तान के तौर पर 2160 रन बनाए हैं. उन्होंने 24 मैचों की 45 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रैथवेट 1994 रनों के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं। वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम ने 20 मैचों की 37 पारियों में 1918 रन बनाए हैं. वह लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. विराट कोहली 1349 रन के साथ छठे स्थान पर हैं जबकि हिटमैन रोहित शर्मा 1254 रन के साथ 8वें स्थान पर हैं।

पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *