AMN. पाकिस्तान ने अब सऊदी अरब और तुर्किये के साथ मिलकर इस्लामिक नाटो संगठन बनाया है। इसे मक्का संयुक्त रक्षा समझौता नाम दिया गया है. इसमें नाटो के समान एक नियम है, जो कहता है कि अगर तीन देशों में से किसी एक पर सशस्त्र हमला होता है, तो इसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। साथ ही रक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की भी बात कही गई है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने भारत को घेरने के लिए यह गठबंधन बनाया है. इससे निश्चित तौर पर भारत की चिंताएं बढ़ेंगी.
यह गठबंधन अब इस्लामिक देशों को अपनी ओर आकर्षित करने में लग गया है. बांग्लादेश ने इसमें शामिल होने में दिलचस्पी दिखाई है. बांग्लादेश ने कहा है कि वह अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए इस ढांचे में शामिल होने पर विचार कर सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने रक्षा समझौते में शामिल होने के संकेत दिए और कहा कि बांग्लादेश इन तीन देशों के साथ किसी भी आर्थिक या रक्षा समझौते में शामिल होने के लिए तैयार है, लेकिन वह अपने हितों की जांच करने के बाद ही ऐसा करेगा।
कबीर ने कहा कि बांग्लादेश सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के साथ किसी भी आर्थिक या रक्षा ढांचे में शामिल होने की संभावना को लेकर सकारात्मक है।
भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव बरकरार है
बांग्लादेश के पाकिस्तान के साथ रक्षा गठबंधन में शामिल होने की संभावना भारत के लिए चिंता का एक बड़ा कारण है। अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से बांग्लादेश और भारत के बीच रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। बांग्लादेश पाकिस्तान और चीन के साथ रिश्ते मजबूत कर रहा है।
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


