स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के बीच में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाराबानी को झटका लगा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज मुजरबानी पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2 साल का बैन लगा दिया है.
पीसीबी ने तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर यह प्रतिबंध पीएसएल 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ डील तोड़ने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने पर लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है।
बोर्ड ने कहा कि पहले मंजूरी के बावजूद मुजाराबानी ने नियमों का उल्लंघन किया. आपको बता दें कि मुजाराबानी आईपीएल नीलामी में भी वह अनसोल्ड रहे थे. मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद केकेआर ने ब्लेसिंग मुजाराबानी से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें आईपीएल खेलने का मौका मिला.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


