स्पोर्ट्स डेस्क. विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए चौथे टी20 मैच में भले ही भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रिंकू सिंह इस मैच में अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज कराने में सफल रहे हैं. उन्होंने ये उपलब्धि एक फील्डर के तौर पर हासिल की है.
सीरीज के चौथे टी20 मैच में रिंकू ने एक-एक कर चार कैच लपके. रिंकू सिंह ने डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट, ग्लेन फिलिप्स और जैक फॉक्स जैसे अहम खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेजने में अहम योगदान दिया. इसके साथ ही रिंकू सिंह एक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
रिंकू से पहले अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल टी20 में भारत के लिए इस तरह की उपलब्धि हासिल की थी. रिंकू ने इस मैच में 39 रनों की शानदार पारी भी खेली है. इस पारी में उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
(टैग्सटूट्रांसलेट)रिंकू सिंह(टी)टी20 क्रिकेट रिकॉर्ड(टी)हिंदी समाचार(टी)खेल समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


