ट्रैवल टिप्स: उत्तराखंड की यात्रा करते समय इन दो पर्यटन स्थलों पर जरूर जाएं, यादगार बन जाएगा दौरा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
ट्रैवल टिप्स: उत्तराखंड की यात्रा करते समय इन दो पर्यटन स्थलों पर जरूर जाएं, यादगार बन जाएगा दौरा
ट्रैवल टिप्स: उत्तराखंड की यात्रा करते समय इन दो पर्यटन स्थलों पर जरूर जाएं, यादगार बन जाएगा दौरा

AMN. उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण दुनिया भर में मशहूर है। अगर आपका भविष्य में कहीं घूमने का प्लान है तो आप यहां जा सकते हैं। आज हम आपको उत्तराखंड के दो खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां घूमने से आपका दौरा यादगार बन जाएगा।

आज हम आपको उत्तराखंड के लैंसडाउन और चकराता के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। भीड़-भाड़ से दूर शांति की तलाश करने वालों के लिए उत्तराखंड के पौरी गढ़वाल जिले में स्थित लैंसडाउन सबसे अच्छी जगह है। कोटद्वार रेलवे स्टेशन से टैक्सी या बस लेकर आप सीधे लैंसडाउन पहुंच सकते हैं।

मसूरी की भीड़ से बचने के लिए चकराता एक बेहतरीन विकल्प है। दिल्ली से लगभग 300-350 किलोमीटर दूर चकराता अपने घने जंगलों, झरनों और बर्फीली हवाओं के लिए बहुत प्रसिद्ध है। टाइगर फॉल हमेशा से ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आप परिवार और दोस्तों के साथ इस पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं।

PC:aajtak,herzindagi,tripoto


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *