टी20 वर्ल्ड कप 2026: पथुम निसांका ने रचा इतिहास, ये उपलब्धियां भी हासिल कीं

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
टी20 वर्ल्ड कप 2026: पथुम निसांका ने रचा इतिहास, ये उपलब्धियां भी हासिल कीं
टी20 वर्ल्ड कप 2026: पथुम निसांका ने रचा इतिहास, ये उपलब्धियां भी हासिल कीं

स्पोर्ट्स डेस्क. ओपनर पथुम निसांका (नाबाद 100) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर सुपर 8 में प्रवेश कर लिया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. निसांका की इस शानदार शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने 182 रनों के लक्ष्य को महज 18 ओवर में ही हासिल कर लिया. टी20 वर्ल्ड कप के इस संस्करण में यह किसी भी बल्लेबाज का पहला शतक है. इससे पहले आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने ओमान के खिलाफ नाबाद 94 रन बनाए थे.

अपनी शतकीय पारी के दम पर पथुम निसांका ने अपने नाम कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज कर ली हैं. पथुम निसांका ने शतक लगाकर टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में पूर्व महान क्रिकेटर महेला जयवर्धने की बराबरी कर ली है. जयवर्धने ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 100 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मैच में निसांका ने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे.

निसांका ने दूसरी बार यह बड़ी उपलब्धि हासिल की

निसांका श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले संयुक्त दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। निसांका ने टी20 इंटरनेशनल में दो बार 52 गेंदों में शतक लगाया है. इससे पहले श्रीलंका के इस बल्लेबाज ने साल 2025 में दुबई में भारत के खिलाफ 52 गेंदों पर शतक लगाया था. कुसल परेरा ने श्रीलंका के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने साल 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 शतक लगाए.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)टी20 विश्व कप 2026(टी)पथुम निसांका(टी)हिंदी समाचार(टी)खेल समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *