जयपुर. राजस्थान की भजनलाल सरकार अब जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में एकलव्य मॉडल स्कूल खोलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी. जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सोमवार को विधानसभा में इसकी घोषणा की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में एकलव्य मॉडल स्कूल खोलने की मंशा रखती है. उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूल खोलने का प्रस्ताव मिलते ही इसे तुरंत केंद्र सरकार को भेजा जाएगा.
इस दौरान खराड़ी ने कहा कि जहाजपुर में निर्धारित मापदंड के अनुसार जनजाति आबादी है, लेकिन इसका प्रतिशत कम होने के कारण एकलव्य मॉडल स्कूल खोलने की मंजूरी नहीं मिल सकी है. खराड़ी प्रश्नकाल में सदस्य गोपीचंद मीना द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।
भजनलाल सरकार के मंत्री खराड़ी ने कहा कि जनजातीय मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार, नए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने के लिए प्रत्येक ब्लॉक (तहसील) में 50 प्रतिशत जनजातीय जनसंख्या और कम से कम 20 हजार जनजातीय जनसंख्या होना आवश्यक है.
जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने लिखित उत्तर में यह जानकारी दी
इससे पहले विधायक मीना के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र जहाजपुर में बालकों के लिए राजकीय जनजाति बालक आश्रम छात्रावास गैर अनुसूचित क्षेत्र लुहारीकंला एवं जहाजपुर तथा बालिकाओं के लिए राजकीय जनजाति बालक आश्रम छात्रावास धौड़ एवं सरसिया (जहाजपुर), जिला भीलवाड़ा में संचालित है। उन्होंने भीलवाड़ा जिले में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या का विधानसभावार, उपखण्डवार, संख्यात्मक विवरण सदन के पटल पर रखा।
पीसी:dipr.rajस्थान,rajस्थान.ndtv,पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


