स्पोर्ट्स डेस्क. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. अपने पहले ही मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हरा दिया. स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी के बाद दीप्ति शर्मा की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान को हार मिली.
स्मृति मंधाना ने एक छोर संभाले रखते हुए महज 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 68 रनों की शानदार पारी खेली. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 36 रन बनाये. ऋचा घोष ने महज 17 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली. इनके दम पर भारत ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए. महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर है.
171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दीप्ति शर्मा की कातिलाना गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की पूरी टीम 106 रन पर सिमट गई. मैच में दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लिए. यह उनके टी20 करियर का दूसरा 5 विकेट हॉल है.
मैच में दर्शकों ने एक रिकॉर्ड भी बनाया
मैच में दर्शकों का रिकॉर्ड भी बना. भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए 18 हजार 814 दर्शक एजबेस्टन स्टेडियम पहुंचे. यह आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी ग्रुप स्टेज मैच में दर्शकों की सबसे ज्यादा संख्या का रिकॉर्ड है. इससे पहले दुबई में खेले गए 2024 टी20 वर्ल्ड कप के भारत-पाकिस्तान मैच में 15935 दर्शक स्टेडियम आए थे. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब अपना अगला मैच 17 जून को हेडिंग्ले में नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)महिलाएं
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


