जयपुर. बाड़मेर जिले के बायतु इलाके में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे एक बच्चे की मौत हो गई. वहीं 20 बच्चे घायल हैं. नेशनल हाईवे 25 पर बायतु पेट्रोल पंप के पास हुए इस सड़क हादसे में एक छात्र विरधाराम की मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में कुल 36 स्कूली बच्चे सवार थे. हादसे में घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गोविंद सिंह डोटासरा ने घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
इस सड़क हादसे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दुख जताया है. उन्होंने यूएक्स के माध्यम से कहा कि बायतु में एक स्कूल बस को ट्रक से टक्कर मारने की हृदय विदारक घटना में एक बच्चे की मृत्यु तथा कई बच्चों के घायल होने का अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण समाचार प्राप्त हुआ है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे परिजनों को संबल प्रदान करें और घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ करें।
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दुख जताया
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि बायतु में स्कूल बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक बच्चे की मौत और कई बच्चों के घायल होने की खबर बेहद दुखद और दर्दनाक है. मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवंगत आत्मा को शांति दें, परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें और घायल बच्चों को शीघ्र स्वस्थ करें।
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


