मासूम अमायरा को मिला इंसाफ: स्कूल की लापरवाही पर सीबीएसई की कड़ी रिपोर्ट
“तनाव के संकेत थे, फिर भी नहीं मिली काउंसलिंग; सेफ्टी कमेटी भी गायब!”
नई दिल्ली: दिल्ली के एक स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा अमायरा की हृदय विदारक मौत के मामले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की जांच रिपोर्ट ने स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही और नियमों की धज्जियां उड़ाई जाने को उजागर किया है। रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अमायरा, जो पहले से ही तनाव के लक्षण दिखा रही थी, को कभी भी स्कूल काउंसलर के पास नहीं भेजा गया। यह एक ऐसा गंभीर चूक है जिसने एक मासूम की जान लेने में अहम भूमिका निभाई।
अनिवार्य सेफ्टी कमेटी का भी अता-पता नहीं!
यह बात भी सामने आई है कि स्कूल में अनिवार्य सेफ्टी और सिक्योरिटी कमेटी का गठन भी नहीं किया गया था। यह समिति छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन इस स्कूल में इस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया।
“लापरवाही और उल्लंघन, मासूम की जान की कीमत पर!”
सीबीएसई ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा है कि स्कूल की घोर लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के कारण ही अमायरा को “अत्यधिक ट्रॉमा और मानसिक उत्पीड़न” का सामना करना पड़ा, जिसके अंततः उसकी जान चली गई। यह रिपोर्ट स्कूल प्रशासन के लिए एक कड़ा सबक है और साबित करती है कि बच्चों की सुरक्षा को हल्के में लेना कितना महंगा पड़ सकता है।
पीड़ित परिवार की मांग: एफिलिएशन रद्द हो, कड़ी कार्रवाई हो!
इस भयानक घटना से आहत अमायरा के माता-पिता अब न्याय की मांग कर रहे हैं। वे स्कूल की एफिलिएशन को तुरंत रद्द करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगा रहे हैं, ताकि किसी अन्य बच्चे के साथ ऐसा अनहोनी दोबारा न हो सके।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


