सामान्य मानवीय संवेदनाओं को भी भूल गए हैं मुख्यमंत्री भजनलाल: जूली

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
सामान्य मानवीय संवेदनाओं को भी भूल गए हैं मुख्यमंत्री भजनलाल: जूली
सामान्य मानवीय संवेदनाओं को भी भूल गए हैं मुख्यमंत्री भजनलाल: जूली

जयपुर. पूर्व सीएम अशोक गहलोत को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पलटवार किया है. इसी सिलसिले में जूली ने आज एक्स के जरिए बड़ी बात कही है. जूली ने कहा कि महज दो साल में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इतने हताश हो गए हैं कि वह सामान्य मानवीय संवेदनाएं भी भूल गए हैं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य पर जो बेतुकी टिप्पणी की है, वह मुख्यमंत्री पद की गरिमा को गिराने वाली है।

ऐसी टिप्पणियाँ उनकी असंवेदनशीलता का परिचायक हैं। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. भजनलाल द्वारा दिए जा रहे ऐसे बयानों के कारण अब जनता ने उन्हें गंभीरता से लेना बंद कर दिया है और नौकरशाही भी जब-तब उनका मजाक उड़ाना शुरू कर चुकी है। उन्हें ऐसे शब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए.’

आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा ने मानसरोवर में बिना नाम लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला था और कहा था कि आप अपना समय होटलों में आराम फरमाते थे, जब भी बाहर निकलते थे तो काम करने के लायक नहीं दिखते थे.

पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *