जयपुर. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर जनता, सभी समर्पित कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि यह जीत सिर्फ राजनीतिक सफलता नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास, आशाओं और आकांक्षाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है. जनता ने तुष्टिकरण और नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और विकसित भारत के उनके संकल्प में अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है।
यह गौरवशाली परिणाम प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व और (सबका साथ, सबका विकास) के संकल्प की जीत के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और अथक परिश्रम का परिणाम है। यह ऐतिहासिक जनादेश भारतीय जनता पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के स्नेह के कारण संभव हुआ है। एक बार फिर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)सीएम भजनलाल(टी)बीजेपी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


