दिल्ली-NCR की फिज़ा हुई ज़हरीली, सांस लेना हुआ दूभर!
दिल्ली-NCR की हवा ने आज फिर दम घोंटू रंग दिखाया है। ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार चला गया है, जो बेहद गंभीर श्रेणी को दर्शाता है। राजधानी दिल्ली में सबसे खराब हाल वजीरपुर का है, जहां AQI 477 दर्ज किया गया है। यह स्थिति ‘डार्क रेड अलर्ट’ की चेतावनी दे रही है। राजधानी के साथ-साथ NCR के शहरों की हवा भी खस्ताहाल है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
प्रदूषण के इस जहरीले प्रकोप ने लोगों के लिए सांस लेना भी एक चुनौती बना दिया है। सांस से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की तादाद अस्पतालों में तेजी से बढ़ रही है, जो चिंताजनक स्थिति का संकेत दे रहा है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


