जयपुर. राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर विश्नोई और उनके रिश्तेदार स्वतंत्र ज्याणी को 2.43 करोड़ रुपए के रिश्वत मामले में एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है.
डोटासरा ने रविवार को टुडे के माध्यम से कहा कि एसीबी ने 2.43 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर विश्नोई और उनके रिश्तेदार स्वतंत्र ज्याणी को गिरफ्तार किया है.
चौंकाने वाली बात यह है कि ये रिश्वतखोर बीकानेर और सीकर के अलावा जोधपुर, भीलवाड़ा और श्रीगंगानगर में छापेमारी के दौरान कृषि मंत्री किरोड़ी लाल जी के साथ भी थे. जोधपुर और सुजानगढ़ में भी कार्रवाई के नाम पर करोड़ों रुपए वसूले जा चुके हैं। अब यह साफ हो गया है कि जो लोग कृषि मंत्री के साथ कार्रवाई का चेहरा बनकर घूमते थे और उनका आदेश लेते थे, वही लोग करोड़ों की डील करते पकड़े गये हैं.
सीकर से लेकर बीकानेर और श्रीगंगानगर तक भ्रष्टाचार के मामले उजागर होने के बाद यह भी साफ लग रहा है कि कृषि विभाग की छापेमारी का असली मकसद कार्रवाई का डर दिखाकर पैसे ऐंठना था. राजस्थान में कार्रवाई, भय और धमकी के नाम पर छापेमारी की आड़ में 500 करोड़ रुपये की उगाही के गंभीर आरोप हैं.
कृषि मंत्री के साथ कार्रवाई करने वाले अधिकारी करोड़ों रुपये की रिश्वत लेने का साहस कर रहे थे, तो फिर ये पैसा कहां पहुंच रहा था? क्या इसकी डोरी ऊपर तक जुड़ी हुई है? या फिर मंत्री जी को इतने बड़े भ्रष्टाचार की जानकारी नहीं थी? तस्वीर साफ है…पहले मंत्री के साथ छापेमारी, फिर सेटिंग और रंगदारी! कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा जी, ये भ्रष्टाचार का खेल किसके संरक्षण में चल रहा था?
व्यापारियों से सौदेबाजी करने वालों को राजस्थान कभी माफ नहीं करेगा
किसानों को नकली खाद बांटने और व्यापारियों से सौदेबाजी करने वालों को राजस्थान कभी माफ नहीं करेगा। यह सिर्फ भ्रष्टाचार का मामला नहीं है, बल्कि अन्नदाता के विश्वास के साथ विश्वासघात है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए. जनता जानना चाहती है कि भ्रष्टाचार के इस खेल में और कौन शामिल है.
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


