जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा कल विधानसभा में पेश किये गये वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. डोटासरा ने इस बजट को केवल घोषणाओं और नीतियों का मसौदा तैयार करने वाला विफल बजट करार दिया है.
डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि बीजेपी को सत्ता में आए 2 साल से ज्यादा हो गए हैं, राजस्थान को अब ‘घोषणाओं’ और ‘नीतियों’ का मसौदा नहीं, नतीजे चाहिए. विधानसभा में प्रस्तुत राजस्थान बजट 2026-27 केवल घोषणाओं और नीतियों के मसौदे का विफल बजट है।
सड़कों का बजट पिछले बजट से आधा कर दिया गया है.
कांग्रेस नेता डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि राजस्थान की खराब हालत, बढ़ते कर्ज, रिकॉर्ड महंगाई, चरम भ्रष्टाचार, लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार, शिक्षक भर्ती और युवाओं को नौकरियां देने पर भाजपा सरकार पूरी तरह से चुप रही. स्कूलों के लिए 21000 करोड़ की जरूरत है, लेकिन मिले सिर्फ 550 करोड़. सड़कों के बजट में इतनी कटौती की गई है कि यह पिछले बजट से आधा रह गया है.
भाजपा सरकार की पिछली घोषणाओं में से 26 फीसदी भी आज तक धरातल पर नहीं उतरीं।
बजट को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने आगे कहा कि बजट से किसान कल्याण गायब है, ईआरसीपी पर एक शब्द भी नहीं पढ़ा गया, यमुना जल के लिए भी बजट नहीं है और पत्रकारों का भी जिक्र नहीं है. सच तो यह है कि भाजपा सरकार की पिछली 26 फीसदी घोषणाएं भी आज तक पूरी नहीं हो पाई हैं और इस बजट में फिर वही घोषणाएं और नीतियां बनाने की बातें की जा रही हैं। राजस्थान की आम जनता हाशिए पर है, डबल इंजन सरकार ट्रबल इंजन सरकार बन गई है। भाजपा की प्राथमिकता सिर्फ प्रचार और घोषणाएं हैं।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


