राजस्थान: मीसा बंदियों को मुख्यमंत्री शर्मा का बड़ा तोहफा, पेंशन और चिकित्सा सहायता राशि में बढ़ोतरी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: मीसा बंदियों को मुख्यमंत्री शर्मा का बड़ा तोहफा, पेंशन और चिकित्सा सहायता राशि में बढ़ोतरी
राजस्थान: मीसा बंदियों को मुख्यमंत्री शर्मा का बड़ा तोहफा, पेंशन और चिकित्सा सहायता राशि में बढ़ोतरी

AMN. देश में आपातकाल के 51 साल पूरे होने के मौके पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने मीसा बंदियों के सम्मान में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री ने अपनी मासिक पेंशन और चिकित्सा सहायता राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है. राज्य सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के मीसा बंदियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में उल्लेखनीय सुधार होगा.

पेंशन और चिकित्सा भत्ता बढ़ाया गया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा के अनुसार अब राजस्थान में मीसा बंदियों को दी जाने वाली मासिक पेंशन 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है. यानी उनकी पेंशन में सीधे 5,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ ही मासिक चिकित्सा भत्ता भी बढ़ाया गया है. अब तक मिलने वाले 1,000 रुपये के मेडिकल भत्ते में 4,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके तहत अब हर महीने 5,000 रुपये दिए जाएंगे.

मुफ्त में यात्रा कर सकेंगे

पेंशन और मेडिकल भत्ते के अलावा भजनलाल सरकार ने मीसा बंदियों के सम्मान में एक और तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है।

pc-x.com


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *