AMN. राजस्थान हाईकोर्ट ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती-2024 को लेकर बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने अब इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों की मेरिट सूची को रद्द कर दिया है. इस फैसले से चपरासी भर्ती में शून्य अंक वालों को नौकरी नहीं मिलेगी.
जस्टिस आनंद शर्मा की अदालत ने आज यह फैसला विनोद कुमार की याचिका पर दिया, जिसमें जीरो कट ऑफ वाली कैटेगरी की मेरिट लिस्ट को रद्द कर दिया गया.
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि भर्ती में न्यूनतम अंक निर्धारित करना जरूरी है. न्यूनतम अंक निर्धारित किये बिना नियुक्ति असंवैधानिक मानी जायेगी। राजस्थान हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन बोर्ड को न्यूनतम अंक तय करने की भी छूट दी है.
कोर्ट ने कहा कि सरकारी सेवा में ‘बेसिक स्टैंडर्ड’ का होना जरूरी है. आपको बता दें कि भजनलाल सरकार की इस सबसे बड़ी भर्ती में 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी.
पीसी:इंडियाटुडे,राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


