AMN. राजस्थान विधानसभा में आज गाय को लेकर पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच जमकर हंगामा हुआ. हंगामा इतना बढ़ गया कि विधानसभा के गलियारे में विधायकों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. यह हंगामा विधायक बालमुकुंदाचार्य की गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की मांग के बाद हुआ. इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने हिंगोनिया गौशाला का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि राजधानी में बछड़े का कटा हुआ सिर लटका दिया गया और सत्ता पक्ष का एक विधायक आरोपियों को बचा रहा है. इसके बाद विपक्षी विधायक सदन में गाय के कटे सिर के पोस्टर लहराने लगे.
आरोपों की सुई जब सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा की ओर घूमी तो वह भड़क गए। उन्होंने कहा कि अगर मेरा कोई आदमी इसमें शामिल पाया गया तो मैं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा. इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. इसके बाद बीजेपी गोपाल शर्मा सदन की मर्यादा भूल गए और सीधे विपक्षी बेंच की ओर बढ़ गए. इसके बाद उनकी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अशोक चांदना से तीखी नोकझोंक हुई. मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई।
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


