राजस्थान: अब भजनलाल सरकार ने आम जनता को एक साथ दिए ये तीन बड़े तोहफे

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: अब भजनलाल सरकार ने आम जनता को एक साथ दिए ये तीन बड़े तोहफे
राजस्थान: अब भजनलाल सरकार ने आम जनता को एक साथ दिए ये तीन बड़े तोहफे

जयपुर. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अब दौसावासियों को तीन बड़ी सौगातें दी हैं. उन्हें भव्य टाउन हॉल और आवास योजना का लाभ मिला है। महिलाओं को ऋण वितरित किये गये।

कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना एवं शहरी विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को खान भांकरी-आईटीआई रोड पर केएम वाटिका के पास स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन छुट्टन लाल मीना टाउन हॉल का उद्घाटन किया.

वहीं, दौसा-बांदीकुई नगर विकास ट्रस्ट (यूआईटी) की पहली आवासीय कॉलोनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की पुस्तिका का विमोचन कर योजना का शुभारंभ कर आम जनता को बड़ी सौगात दी गई है. राजीविका समूहों की महिलाओं को 2 करोड़ 51 लाख रूपये के ऋण वितरित किये गये।

इस अवसर पर डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने कहा कि दौसा जिला लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. इस विकास यात्रा को तेज गति से आगे बढ़ाना हम सभी जन प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राज्य सरकार का प्रयास है कि भविष्य में दौसा एक खूबसूरत शहर बनकर उभरे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विकास प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर सड़क मार्ग से महज दो घंटे में दिल्ली पहुंचने का सपना साकार किया है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से दौसा को चंबल और ईसरदा से पानी मिलने लगेगा.

हर वर्ग के लोगों के लिए आधुनिक योजना के साथ आवास योजना लाई गई

झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि दौसा में महानगरों की तर्ज पर सभी नवीनतम सुविधाओं से युक्त टाउन हॉल बनाया गया है, जहां विभिन्न प्रकार के आयोजन आसानी से हो सकेंगे. इसी प्रकार नवसृजित यूआईटी हर वर्ग के लोगों के लिए आधुनिक प्लानिंग के साथ आवासीय योजना लेकर आई है, जिसमें स्टेडियम, ग्रीन बेल्ट सहित हर सुविधा उपलब्ध होगी।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *