राजस्थान मौसम अपडेट: सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, बढ़ेगी बारिश और तूफान की गतिविधियां

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, बढ़ेगी बारिश और तूफान की गतिविधियां
राजस्थान मौसम अपडेट: सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, बढ़ेगी बारिश और तूफान की गतिविधियां

AMN. राजस्थान में इन दिनों आंधी, बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियों के कारण मौसम बदला हुआ है. तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. लोगों को यह राहत भी मिलती रहेगी. मौसम विभाग ने ऐसे संकेत दिये हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के विभिन्न जिलों में गरज, चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और इससे सटे इलाकों पर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, 3 और 4 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इससे राज्य में बारिश और तूफान की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं. पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. राजधानी जयपुर, दौसा, टोंक, अजमेर, बूंदी, कोटा, भरतपुर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं.

प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बीकानेर, चूरू, नागौर, सीकर, अजमेर, जयपुर, टोंक, बूंदी और आसपास के कई जिलों में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है.

पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *