AMN. राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. नौतपा शुरू होने से पहले रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. प्रदेश में अब तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है. कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है. आने वाले समय में प्रदेश में और भी भीषण गर्मी पड़ने वाली है. मौसम विभाग की ओर से इस तरह का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं की दिशा में बदलाव और शुष्क मौसम प्रणाली के सक्रिय होने से राज्य में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है, जो आने वाले एक हफ्ते तक जारी रहने वाली है.
पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में इस समय गर्मी बड़ी परेशानी का सबब बनी हुई है. चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां सुबह 9 बजे से ही लू के थपेड़े लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगते हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है. भीषण गर्मी के कारण लोगों की घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो रही है.
रेगिस्तान तंदूर भट्टी की तरह जल रहा है.
शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पूरा रेगिस्तान तंदूर भट्टी की तरह तप रहा है। इसके चलते चित्तौड़गढ़, बाड़मेर समेत कई बड़े शहरों में लोगों का हाल बेहाल है. राजधानी जयपुर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में चित्तौड़गढ़ और उसके आसपास के इलाकों में तापमान 1 डिग्री तक बढ़ सकता है.
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान मौसम अपडेट(टी)तापमान(टी)अलर्ट(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


