राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य में ठंड ने जिंदगी की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य में ठंड ने जिंदगी की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी
राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य में ठंड ने जिंदगी की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

AMN. राजस्थान में इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. राज्य के कई जिलों में लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है. सीकर जिले के फतेहपुर में लोगों को भीषण ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है. सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बीकानेर का लूणकरनसर (0.4°C) और चूरू (1.3°C) भी भीषण शीतलहर की चपेट में हैं. राज्य के लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने ऐसे संकेत दिये हैं. मौसम विभाग की ओर से राज्य के 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली, जालौर, सिरोही, नागौर, सीकर और झुंझुनू शामिल हैं।

अगले दो दिनों तक इन जिलों में ‘सीवियर कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रहेगी. वहीं, मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. यहां भी शीतलहर का यह प्रकोप 2-3 दिनों तक जारी रह सकता है. सर्दी के कारण आज भी प्रदेश के आठ जिलों के स्कूलों में छुट्टी है.

जयपुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया

मौसम विभाग की ओर से सोमवार को राजधानी जयपुर में 7.6 डिग्री, पिलानी में 1.5 डिग्री, सीकर में 2.0 डिग्री, कोटा में 8.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.4 डिग्री, बाड़मेर में 6.9 डिग्री, जैसलमेर में 2.5 डिग्री, जालौर में 8.3 डिग्री, जोधपुर में 8.8 डिग्री, फलोदी में 5.8 डिग्री, बीकानेर में 5.6 डिग्री, चूरू में 5.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री, श्री गंगानगर में 3.6 डिग्री, नागौर में 2.4 डिग्री, जालौर में 8.3 डिग्री, सिरोही में 3.9 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में -0.4 डिग्री, दौसा में 2.6 डिग्री और झुंझुनू में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान मौसम(टी)शीत लहर(टी)राजस्थान सर्दी(टी)मौसम पूर्वानुमान(टी)राजस्थान(टी)13 जनवरी मौसम अपडेट(टी)राजस्थान मौसम समाचार(टी)13 जनवरी राजस्थान मौसम(टी)पूर्वी राजस्थान मौसम(टी)राजस्थान में मौसम(टी)राजस्थान मौसम चेतावनी(टी)राजस्थान आज मौसम(टी)राजस्थान मौसम रिपोर्ट(टी)राजस्थान मौसम अपडेट


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *