भजनलाल सरकार जल्द देगी इन्हें बड़ा तोहफा! ये संकेत मंत्री जोगाराम ने दिए हैं

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
भजनलाल सरकार जल्द देगी इन्हें बड़ा तोहफा! ये संकेत मंत्री जोगाराम ने दिए हैं
भजनलाल सरकार जल्द देगी इन्हें बड़ा तोहफा! ये संकेत मंत्री जोगाराम ने दिए हैं

जयपुर. प्रदेश की भजनलाल सरकार जल्द ही सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले कुक-कम-हेल्पर्स का मानदेय बढ़ाकर बड़ा तोहफा दे सकती है। यह संकेत जयपुर जिले के प्रभारी एवं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने दूदू में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान दिये. मंत्री जोगाराम पटेल ने देर रात दूदू गांव में ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं.

इस दौरान कुक-कम-हेल्पर एसोसिएशन की प्रतिनिधि महिलाओं ने मंत्री को अपनी व्यथा सुनाई. उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें प्रति माह मात्र 2297 रुपये का मानदेय दिया जाता है, जिसके लिए वह सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक काम करती हैं.

महिलाओं की इस मांग पर मंत्री जोगाराम पटेल ने सहानुभूति जताते हुए कहा कि वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री भजनलाल के सामने रखेंगे. मध्याह्न भोजन बनाने वाले कुक-कम-हेल्परों का मानदेय बढ़ने की उम्मीद जग गयी है. इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने वीबी जी राम जी को लेकर ग्रामीणों से बातचीत भी की.

पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान कुक कम हेल्पर मानदेय(टी)जोगाराम पटेल जनसुनवाई दूदू(टी)मिड डे मील कुक वेतन वृद्धि राजस्थान(टी)राजस्थान बजट 2026 सुझाव


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *