राजस्व बढ़ाने के नाम पर जनता पर टैक्स का बोझ डाल रही है भाजपा सरकार: डोटासरा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
राजस्व बढ़ाने के नाम पर जनता पर टैक्स का बोझ डाल रही है भाजपा सरकार: डोटासरा
राजस्व बढ़ाने के नाम पर जनता पर टैक्स का बोझ डाल रही है भाजपा सरकार: डोटासरा

जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि पिछले ढाई साल में हर मोर्चे पर विफल रही बीजेपी सरकार ने राजस्थान की जनता को कर्ज, टैक्स और आर्थिक अराजकता के दलदल में धकेल दिया है.

महज 2 साल में राजस्थान का कुल कर्ज करीब 20 फीसदी बढ़ गया है. राज्य पर 5.65 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है और स्थिति यह है कि 2025-26 में लिया जा रहा नया कर्ज भी विकास के लिए नहीं, बल्कि पुराना कर्ज और उसका ब्याज चुकाने में खर्च हो रहा है. यानी अपने गलत निर्णयों और विफलताओं के कारण “कर्ज जाल” में फंसी भाजपा सरकार कर्ज चुकाने के लिए जनता की जेब पर डाका डाल रही है। लगातार कर्ज में डूबती जा रही सरकार के पास रोजगार, किसानों और विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट नहीं है. इसीलिए भाजपा सरकार राजस्व बढ़ाने के नाम पर राजस्थान की जनता पर टैक्स का बोझ डाल रही है, जिससे आवश्यक वस्तुओं और आवश्यक कार्यों पर टैक्स बढ़ रहा है।

गाड़ी, मकान की रजिस्ट्री और जमीन खरीदना महंगा होता जा रहा है. इसका सबसे बड़ा प्रमाण स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन से वसूली में 35 प्रतिशत की वृद्धि है। इसका मतलब यह है कि आपके घर का रजिस्ट्रेशन महंगा करके बीजेपी सरकार आपके लोन का ब्याज चुका रही है. सबसे चिंताजनक सवाल यह है कि जब जीएसटी और खनिज राजस्व लगातार बढ़ रहा है तो वाणिज्य कर विभाग क्यों पीछे है?

सरकार ने प्रत्येक नागरिक के सिर पर लगभग 80,000 रुपये का कर्ज लाद दिया।

डोटासरा ने इस संबंध में आगे कहा कि 2023-24 में वाणिज्यिक कर संग्रह में 23,473 करोड़ रुपये की गिरावट और बाद में केवल मामूली सुधार से स्पष्ट है कि सरकार कर चोरी रोकने, बड़े आर्थिक नेटवर्क पर कार्रवाई करने और राजस्व प्रबंधन में सुधार करने में पूरी तरह से विफल रही है। जहां सरकार को व्यापार कर प्रणाली को मजबूत करना चाहिए था, वहीं भाजपा सरकार ने मध्यम वर्ग और आम आदमी की जेब पर हमला करने का आसान रास्ता चुना। आज इस सरकार ने राजस्थान के प्रत्येक नागरिक के सिर पर लगभग 80,000 रुपये का कर्ज लाद दिया है, जो आने वाले वर्षों में बढ़कर 1 लाख रुपये हो जाएगा।

कर्ज लेकर ही अभियान चलाया जा रहा है

कांग्रेस नेता डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार की आर्थिक नीति की सच्चाई यह है कि न विकास, न वित्त व्यवस्था, न राजस्व प्रबंधन, केवल कर्ज लेकर अभियान चलाया जा रहा है और जनता पर बोझ डालकर वसूली की जा रही है.

पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *