विजयदशमी के पावन अवसर पर, सत्य, धर्म और अच्छाई की जीत का पर्व
कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा, "असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक महापर्व विजयादशमी और दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।"
वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस पर्व के गहरे अर्थ को रेखांकित करते हुए कहा, "अंततः असत्य हारेगा, अन्याय हारेगा, बुराई हारेगी, और क्रूरता हारेगी। जीत सत्य की, न्याय की, अच्छाई की, और दया की ही होगी। यही विजयादशमी का संदेश है। दशहरा सभी को शुभ हो।"
यह पावन अवसर हमें यह याद दिलाता है कि बुराई पर अच्छाई की जीत हमेशा निश्चित है, और हमें हमेशा सत्य और न्याय के मार्ग पर चलना चाहिए।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


