AMN./strong>. राजस्थान में एक बार फिर गर्मी का मौसम शुरू होने जा रहा है. पिछले कुछ समय से पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही तूफानी बारिश से लोगों को राहत मिल रही थी. लेकिन अब बारिश और तूफान का दौर थमने वाला है. इसके साथ ही अब गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा देगी. अब मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 3 से 4 दिनों में बारिश की गतिविधियां कमजोर हो जाएंगी और तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा.
आज भी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आज कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. हालाँकि, यह राहत अस्थायी होगी और अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क होने लगेगा। बालोतरा जिले के समदड़ी कस्बे में बुधवार शाम को करीब आधे घंटे तक तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई.
अभी गर्मी बढ़ेगी
पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान करीब 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री गिर गया, जिससे तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क हो जाएगा. 8 से 11 मई के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
पीसी-लाइव हिंदुस्तान
(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान(टी)आंधी(टी)बारिश(टी)हीटवेव(टी)हवाएं(टी)30 किमी प्रति घंटे तक की गति(टी)मौसम चेतावनी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


