
IPL 2026: हैदराबाद को लगी दोहरी चोट! गुजरात से मिली करारी हार के बाद अब कप्तान पैट कमिंस पर गिरी गाज
आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इस लो-स्कोरिंग मैच में हैदराबाद को न केवल 82 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी, बल्कि मैच के बाद बीसीसीआई ने कप्तान पैट कमिंस पर स्लो ओवर रेट के लिए भारी जुर्माना भी ठोक दिया। मैदान पर मिली हार के साथ ही टीम को यह ‘दोहरी मार’ सहनी पड़ी है।
बीसीसीआई का एक्शन: कमिंस पर 12 लाख का जुर्माना
गुजरात के खिलाफ मैच में धीमी गति से ओवर फेंकने के कारण बीसीसीआई ने पैट कमिंस को ‘आईपीएल आचार संहिता’ के उल्लंघन का दोषी पाया है। चूंकि इस सीजन में हैदराबाद की टीम की यह पहली गलती थी, इसलिए आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत कप्तान कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हार के गम के बीच कप्तान के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है।
जुर्माने की कतार में कई और कप्तान भी शामिल
पैट कमिंस इस सीजन में सजा पाने वाले इकलौते कप्तान नहीं हैं। उनसे पहले भी स्लो ओवर रेट की गाज कई दिग्गजों पर गिर चुकी है। इस लिस्ट में अक्षर पटेल (दिल्ली), शुभमन गिल (गुजरात), अजिंक्य रहाणे (केकेआर), हार्दिक पांड्या (मुंबई) और रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके) के नाम भी दर्ज हैं। हालांकि, श्रेयस अय्यर इस मामले में सबसे आगे निकल चुके हैं, जिन पर इस सीजन में अब तक दो बार जुर्माना लगाया जा चुका है।
The post BCCI का कड़ा एक्शन, स्लो ओवर रेट के लिए कप्तान पैट कमिंस पर लगा जुर्माना पहेली बार appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


