AMN. बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. संसदीय चुनाव के लिए मतदान के दौरान लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. मतदान को लेकर लोगों में खास उत्सुकता देखी गयी. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस और बीएनपी चेयरमैन तारिक रहमान ने भी मतदान किया है.
बांग्लादेश चुनाव में पहली बार शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को चुनाव से बाहर रखा गया है. चुनाव में जमात-ए-इस्लामी और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के बीच मुकाबला बताया जा रहा है. वोटिंग के दौरान ढाका के मीरपुर-10 में जमात और बीएनपी समर्थकों के बीच झड़प की भी खबरें हैं.
खबरों के मुताबिक, वोटिंग से पहले जमात-ए-इस्लामी प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका-15 निर्वाचन क्षेत्र में 13 मतदान केंद्रों पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। 127.7 मिलियन मतदाताओं में से जेन जेड और महिला मतदाता बांग्लादेश में सत्ता और लोकतांत्रिक दिशा निर्धारित करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
छात्र विद्रोह के कारण शेख़ हसीना की सरकार गिर गयी
आपको बता दें कि करीब 18 महीने पहले छात्र विद्रोह के कारण तत्कालीन पीएम शेख हसीना की सरकार गिर गई थी. जिसका नेतृत्व अवामी लीग कर रही थी. इसके बाद मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में यहां अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
अब बांग्लादेश में 84 सूत्री सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह के साथ 13वां संसदीय चुनाव कराया जा रहा है। शेख हसीना के जाने और राजनीतिक उथल-पुथल के बाद बांग्लादेश में आम चुनाव हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय समयानुसार आज सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है.
पीसी:dw
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


