AMN. असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों को वृद्धावस्था पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2015 में शुरू की गई अटल पेंशन योजना का लाभ साल 2031 तक मिलता रहेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस योजना को साल 2031 तक जारी रखने का फैसला किया है। बुधवार को कैबिनेट कमेटी की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दे दी गई है।
इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है. उन्होंने बुधवार को एक्स के माध्यम से कहा कि हम देश भर में असंगठित क्षेत्र के अपने श्रमिक भाइयों और बहनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इसी कड़ी में आज हमारी सरकार ने अटल पेंशन योजना को 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। इससे निम्न आय वर्ग और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए वृद्धावस्था आय सुरक्षा सुनिश्चित होगी। आपको बता दें कि अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल की उम्र के लोगों को 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक पेंशन मिलती है।
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)अटल पेंशन योजना(टी)एपीवाई विस्तार(टी)असंगठित क्षेत्र पेंशन(टी)सिडबी इक्विटी समर्थन(टी)एमएसएमई ऋण(टी)वित्तीय समावेशन(टी)कैबिनेट अनुमोदन(टी)भारत 2047(टी)पेंशन योजना(टी)सरकारी योजना
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


