AMN. एलपीजी को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है. 1 जुलाई से बदलने जा रहे नियमों के कारण कुछ मौजूदा ग्राहकों के कनेक्शन बंद हो सकते हैं। ये वो ग्राहक हैं जिनके पास फिलहाल पीएनजी और एलपीजी कनेक्शन हैं.
वहीं, ई-केवाईसी नहीं करने वाले ग्राहकों को भी 1 जुलाई से एलपीजी सिलेंडर मिलने में दिक्कत हो सकती है.
पिछले महीने केंद्र सरकार ने एलपीजी संशोधन आदेश 2026 को अनिवार्य रूप से लागू कर दिया था. इस नियम के मुताबिक, जिनके पास पीएनजी कनेक्शन है, उनका इंडेन, एचपी और भारत गैस कनेक्शन 30 दिनों के भीतर बंद हो जाएगा. अगर ग्राहक खुद अपना एलपीजी कनेक्शन बंद करता है तो उसे एक कूपन जारी किया जाएगा.
ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसे एलपीजी कनेक्शन मिल सके. मार्च में सरकार ने कहा था कि जिन जगहों पर पीएनजी से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर है. वहां के सभी एलपीजी ग्राहकों को 3 महीने के अंदर पीएनजी कनेक्शन लेना होगा. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनका एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा.
pc-dailypioneer.com
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


